ads

5 जून को चंद्र ग्रहण, लेकिन मांद्य होने से नहीं रहेगा इसका सूतक, कर सकेंगे पूजा-पाठ

शुक्रवार, 5 जून ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। इस दिन चंद्र ग्रहण भी होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ये ग्रहण मांद्य रहेगा यानी इसका धार्मिक असर नहीं होगा। ग्रहण का सूतक नहीं रहेगा, इस वजह से पूर्णिमा से जुड़े सभी पूजन कर्म किए जा सकेंगे। जानिए पूर्णिमा पर कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...

सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करें

हर माह पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। भगवान सत्यनारायण विष्णुजी का ही एक स्वरूप है। इस स्वरूप का संदेश यह है कि हमें कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए, हमेश सत्य बोलें। जो लोग असत्य बोलते हैं, उनके जीवन में परेशानियां आती हैं।

विष्णुजी और महालक्ष्मी का अभिषेक करें

पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के साथ ही देवी लक्ष्मी का अभिषेक करें। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और ये दूध भगवान को अर्पित करें।

मंत्रों का जाप करें

पूर्णिमा पर अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। विष्णुजी मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय, शिव मंत्र ऊँ नम: शिवाय, गणेश मंत्र श्री गणेशाय नम:, सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नम:, देवी मंत्र दुं दुर्गाय नम:, हनुमान मंत्र ऊँ रामदूताय नम:, श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं।

जरूरतमंद लोगों को दान करें

इस दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान करें। दान में धन और अनाज दे सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lunar eclipse on June 5, pnenumbral lunar eclipse 2020, chandra grahan 2020, chandra grahan kab hai, jyestha purnima on 5 june


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/dharm/news/lunar-eclipse-on-june-5-pnenumbral-lunar-eclipse-2020-chandra-grahan-2020-chandra-grahan-kab-hai-jyestha-purnima-on-5-june-127366313.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment