ads

बुधवार को अध्यापकों के लिए समय पक्ष का रह सकता है, मन प्रसन्न रहेगा

बुधवार, 3 जून का मूलांक 3, भाग्यांक 4, दिन अंक 5, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 3 की अंक 5, 6 के साथ विरोधी युति और अंक 4 के साथ अंक 5 की मित्र युति बनी है, अंक 6 की विरोधी युति रहेगी। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 3 जून का दिन...

अंक 1- किसी व्यक्ति विशेष का जनसंपर्क संभालने वालों के लिए समय कृपालु रह सकता है। नवचयनित अध्यापकों की नियुक्ति संबंधी प्रतीक्षा समाप्त हो सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- हनुमान चालीसा पढ़ें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- संतान के करियर संबंधी सुखद स्थिति रह सकती है। यात्रा फलदायी रह सकती है। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- कोई खास काम हाथ में लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। समय अच्छा है। किसी इष्ट मित्र से भेंट हो सकती है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर चंदन का लेप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4- ट्रेवल एजेंटों के लिए राहतभरा समय है। व्यावसायिक परिवहन वाहन मालिकों के लिए नया अनुबंध प्राप्त करने का समय है। दिशाभ्रमित होने से बचें।

क्या करें- चींटियों को भोजन दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- कपड़ा व्यापारियों को अनुकूलता रह सकती है। ऊन मिलों के लिए बाज़ार का मार्ग खुल सकता है। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- जल में चावल डाल कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- बीमा कार्मिकों के लिए अधिकारियों की नजर में चढ़ने का समय है। पाइल्स के मामले में विशेष ध्यान रखें। खानपान में असावधानी न रखें।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- क्लर्क ग्रेड कार्मिकों के लिए उन्नति का अवसर है। निकट के संबंध सुख दे सकते हैं। अपना भावनात्मक पक्ष दृढ़ रखें।

क्या करें- गुड़ का हलुआ दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 8- नई जगह नौकरी के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। स्थान-परिवर्तन हो सकता है। विचारों में उठापटक संभव है।

क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- शैक्षिक संस्थानों के मालिकों के लिए समय पक्षकारी रह सकता है। आपके निर्णय सही सिद्ध होते दिखेंगे। गले का खास ध्यान रखें।

क्या करें- गुरु को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wednesday, 3 june ank rashifal, budhwar ank rashifal, aaj ka rashifal, daily horoscope


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/wednesday-3-june-ank-rashifal-budhwar-ank-rashifal-aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-127366437.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment