ads

हर्निया क्या हैं हर्निया के शुरुआती लक्षण, जानें विस्तार से

हर्निया क्या हैं हर्निया के शुरुआती लक्षण, जानें विस्तार से
हर्निया एक ऐसा रोग है, जिसमें असहनीय दर्द होता है। कई लोग समझते हैं कि हर्निया सिर्फ पुरुषों को ही होता है, मगर ऐसा नहीं है। हर्निया महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े किसी को भी हो सकता है। हर्निया के कारण पेट के हिस्से में दर्द होता है। आमतौर पर पेट की

हर्निया ऐसी बीमारी है जो अंग के अतिरिक्‍त विकास के कारण उत्‍पन्‍न होती है, यानी अगर शरीर का कोई अंग अपनी सामान्‍य स्थिति से अधिक बढ़ जाये तो वह हर्निया है। यह शरीर के किसी भी हिस्‍से में हो सकता है। लेकिन पेट में होने वाली हर्निया सबसे सामान्‍य है।

जब पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, और इसके कारण आंतें बाहर निकल आने की समस्या होती है तब यह स्थिति पेट की हर्निया कहलाती है। हर्निया जिस जगह पर होता है उस जगह पर एक उभार आ जाता है।

अधिक समय तक खांसी या भारी सामान उठाने के कारण मांसपेशियों के कमजोर हो जाने की वजह से हर्निया होने की संभावना अधिक होती है। हालांकि हर्निया के कोई खास लक्षण नहीं होते, लेकिन इसके कारण सूजन और दर्द की शिकायद हो सकती है। इस प्रकार का दर्द खड़े होने, मांसपेशियों में खिंचाव होने या कुछ भारी सामान उठाने पर बढ़ सकता है।

हर्निया कैसे होता हैं (causes of hernia in hindi)?
हर्निया (hernia in hindi) होने पर आपके शरीर के अंदर का अंग उभरकर बाहर आने लगता है|

“हर्निया ज़्यादातर उनमे होता है जिन में लम्बी अवधि की खाँसी, कब्ज़ या पेशाब में ज़ोर लगाने की दिक्कत होती है,” ऐसा कहना है डॉ. अमरचंद बजाज, सीताराम भरतिया के सीनियर सर्जन, का|

हर्निया कई प्रकार के होतें हैं जैसे Ventral Hernia या Inguinal Hernia जो किसी विशेष कारण से नहीं होतें|

हर्निया का एक प्रकार है Incisional Hernia, जो आम तौर पर कभी पहले किए गए ऑपरेशन के जगह पर होता है|

महिलाओं की तुलना में, पुरुषों में हर्निया होने की संभावना ज़्यादा होती है|

हर्निया के लक्षण (symptoms of hernia in hindi)?
सही समय पर हर्निया का जाँच कराना बेहद महत्वपूर्ण है| रचित के कहने पर डॉक्टर ने हर्निया के लक्षण उनको समझाएं –


पेट के निचली हिस्से में सूजन


खांसने पर, या कब्ज़ होने की वजह से ज़ोर लगाने पर सूजन का बढ़ना


भारी चीज़ें उठाने पर या झुकने पर दर्द होना


लेटने पर सूजन का कम होना
रचित ने डॉक्टर से पुछा यदि हर्निया होने पर योग (yoga for hernia in hindi) करने से हर्निया के लक्षण में आराम मिलता है की नहीं|

“सर्जरी के बिना हर्निया से उपचार नहीं मिल सकता| हर्निया का इलाज आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट (hernia ayurvedic treatment in hindi) या योग करने से नही होता,” बताया डॉ. बजाज ने|

रचित के सही समय पर जाँच करवाने की वजह से हर्निया का निदान जल्द हो गया जिससे पहले की वो और बिगड़े| डॉक्टर ने रचित को जल्द हर्निया सर्जरी करवाने की सलाह दी|

क्या है हर्निया का उचित इलाज (hernia treatment in hindi)?
हर्निया (hernia in hindi) का इलाज किसी घरेलु उपचार या दवा से नहीं किया जा सकता – हर्निया के उपचार के लिए सर्जरी करवाना ही उचित उपाय है|

“लोगों को यह गलतफहमी है की हर्निया (hernia in hindi) में थोड़ा सूजन होने पर आपके शरीर को नुक्सान नहीं पहुँचता| लेकिन असल में सही समय पर इलाज न करवाने से obstructed या strangulated हर्निया बनने की सम्भावना बढ़ जाती है,” समझातें हैं डॉ. बजाज|

यदि आप हर्निया के लक्षण सह रहें हैं तो उचित समय पर सर्जन से परामर्श करवा लें और hernia treatment (in hindi) में ज़्यादा देरी न करें|

हर्निया का इलाज (hernia ka ilaj in hindi)
क्योंकि हर्निया और उससे संबंधित अन्य समस्याओं का इलाज सर्जरी से किया जाता है, तो आपके सर्जन आपको laparoscopic repair करवाने की सलाह दे सकतें हैं|

Hernia treatment (in hindi) का उचित उपचार आपके डॉक्टर आपके जाँच के बाद ही तय करेंगे|

“Laparoscopic हर्निया के सर्जरी को key-hole सर्जरी कहा जाता है क्योंकि छोटे कट के इस्तेमाल से हर्निया का repair किया जाता है| यह एक minimally-invasive सर्जरी है जिसकी वजह से recovery का समय भी कम हो जाता है|”

“Laparoscopic ऑपरेशन के बाद दर्द भी कम होता है और आप कुछ ही दिनों में अपनी रोज़-मर्रा की ज़िन्दगी में वापस शामिल हो सकते हैं|”

रचित ने डॉक्टर की बात पर गौर किया और सर्जरी करवाने का निर्णय लिया| सर्जरी के बाद डॉक्टर ने रचित को कुछ हफ्तों तक भारी वज़न उठाने से मना किया|

हर्निया के प्रकार
हर्निया के कई प्रकार होते हैं और यह स्त्री या पुरुष किसी को भी हो सकता है। हर्निया में निकलने वाले अंगों के अनुसार भी हर्निया का वर्गीकरण किया गया है। सामान्यतः हर्निया के तीन प्रकार होते हैं। -

वेक्षण हर्निया (इंग्वाइनल हर्निया)
नाभि हर्निया (अम्बिलाइकल)
जघनास्थिक हर्निया (फीमोरल हर्निया)
वेक्षण हर्निया (इंग्वाइनल हर्निया)
वेक्षण हर्निया अर्थात इंग्वाइनल हर्निया जांघ के जोड़ में होता है। इस हर्निया में अंडकोष  जांघ की पचली नली से अंडकोष में खिसक जाते हैं। ऐसा होने पर अंडकोष का आकार बढ़ जाता है। अंडकोष में सूजन हो जाने के कारण हाइड्रोसिल और हर्निया में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। हर्निया का यह प्रकार पुरुषों में पाया जाता है। हर्निया के लगभग 70 प्रतिशत रोगियों को ये हर्निया ही होता है।

नाभि हर्निया (अम्बिलाइकल हर्निया)
नाभि हर्निया अर्थात अम्बिलाइकल हर्निया, हर्निया का ही एक साधारण रूप होता है। इस हर्निया में पेट की सबसे कमजोर मांसपेशी, हर्निया की थैली नाभि से बाहर निकल आती है। यह हर्निया कमजोर मांसपेशियों वाले या मोटे व्यक्तियों को अधिक होता है। हालांकि यह हर्निया के कुल मामलों का 8 से 10 प्रतिशत ही होता है।

जघनास्थिक हर्निया (फीमोरल हर्निया)
फीमोरल अर्थात जघनास्थिक हर्निया, हर्निया के कुल मामलों में से लगभग 20 प्रतिशत ही होता है। इस हर्निया में पेट के अंग जांघ की पैर में जाने वाली धमनी में मौजूद मुंह से बाहर निकल आते हैं। इस धमनी का काम पैर में खून की आपूर्ति करना होता है। फीमोरल हर्नियापुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होता है।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment